1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: सरकारी बिल्डिंग में गोलीबारी की खबर, इलाके की घेराबंदी

जम्मू-कश्मीर: सरकारी बिल्डिंग में गोलीबारी की खबर, इलाके की घेराबंदी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी हिस्से में स्थित एक सरकारी इमारत में आज सुबह आग लग गई। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पम्पोर के सेमपोरा स्थित जम्मू कश्मीर एन्टरप्रेन्योरशिप डवलपमेंट इन्स्टीट्यूट (जेकेईडीआई)

Pampore, JK- India TV Hindi
Pampore, JK

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी हिस्से में स्थित एक सरकारी इमारत में आज सुबह आग लग गई। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पम्पोर के सेमपोरा स्थित जम्मू कश्मीर एन्टरप्रेन्योरशिप डवलपमेंट इन्स्टीट्यूट (जेकेईडीआई) के मुख्यालय के परिसर में बनी इस इमारत में आग लगने के तत्काल बाद परिसर के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। यह इमारत जिस परिसर में है वहां इस साल के शुरू में मुठभेड़ हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके में पम्पोर के सेमपोरा स्थित जम्मू कश्मीर एन्टरप्रेन्योरशिप डवलपमेंट इन्स्टीट्यूट (जेकेईडीआई) के मुख्यालय के परिसर में बनी इस इमारत में आज सुबह आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण की अभी जानकारी नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं लेकिन सुरक्षा संबंधी कारणों के चलते उन्हें इमारत के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है। जेकेईडीआई परिसर में फरवरी में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी जो 48 घंटे से अधिक समय तक चली थी।

Latest India News