श्रीनगर में बीजेपी नेता के घर पर आतंकी हमला, हमले में एक सुरक्षाकर्मी शहीद
श्रीनगर में बीजेपी नेता के घर पर आतंकी हमला, हमले में एक सुरक्षाकर्मी शहीद
IndiaTV Hindi Desk
Published : Apr 01, 2021 01:05 pm IST, Updated : Apr 01, 2021 01:05 pm IST
जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम इलाके में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने एक भाजपा नेता के आवास पर गोलियां चलाई जिसमें एक सुरक्षाकर्मी शहीद हो गया।
Image Source : ANI/TWITTERश्रीनगर में बीजेपी नेता घर पर आतंकी हमला, हमले में एक सुरक्षाकर्मी शहीद
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम इलाके में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने एक भाजपा नेता के आवास पर गोलियां चलाई जिसमें एक सुरक्षाकर्मी शहीद हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाजपा नेता अनवर खान सुरक्षित हैं। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार सुबह शहर के बाहरी इलाके में अरिगाम नौगाम में अनवर के आवास पर बनी सुरक्षा चौकी पर गोलियां चलाई। गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी शहीद हो गया।