1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में Coronavirus के 59 नए केस, कुल संक्रमितों की संख्या 1449 हुई

जम्मू-कश्मीर में Coronavirus के 59 नए केस, कुल संक्रमितों की संख्या 1449 हुई

जम्मू-कश्मीर में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 59 नए मामले सामने आए जिनमें से 21 पुलिसकर्मी हैं। केंद्र शासित क्षेत्र में कुल संक्रमितों की संख्या 1,449 तक पहुंच गई है।

जम्मू-कश्मीर में Coronavirus के 59 नए केस, कुल संक्रमितों की संख्या 1449 हुई- India TV Hindi
Image Source : AP जम्मू-कश्मीर में Coronavirus के 59 नए केस, कुल संक्रमितों की संख्या 1449 हुई

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 59 नए मामले सामने आए जिनमें से 21 पुलिसकर्मी हैं। केंद्र शासित क्षेत्र में कुल संक्रमितों की संख्या 1,449 तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि इन मामलों में कुलगाम के जिला पुलिस लाइन्स के 21 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा पड़ोसी जिले अनंतनाग में दो गर्भवती महिलाएं और एसएमएचएस अस्पताल का एक डॉक्टर भी संक्रमित मिला है।

उन्होंनें बताया कि जम्मू-कश्मीर में कुल संक्रमितों की संख्या 1,449 तक पहुंच गई है जिनमें से 1,238 मामले कश्मीर और 211 मामले जम्मू क्षेत्र से हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित क्षेत्र में 745 लोगों का उपचार चल रहा है। इनमें से 605 कश्मीर से हैं और 140 जम्मू से हैं। अब तक 684 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दो महिलाओं की मौत होने के साथ केंद्र शासित प्रदेश में इस महामारी से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को बढ़ कर 20 पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि बडगाम जिले की 70 वर्षीय एक महिला की यहां के एक अस्पताल में आज मौत हो गई, जबकि बुधवार को मरने वाली बेमीना की 80 वर्षीय एक अन्य महिला के भी कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Latest India News