जम्मू कश्मीर: बारामुला जिले में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने ढेर किया एक आतंकी
जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के बारामुला स्थित बोनियार के बुजथलन क्षेत्र में आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है।
