A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'हिंदुस्तान को तोड़ के नहीं मिलेगी आजादी', जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का बयान

'हिंदुस्तान को तोड़ के नहीं मिलेगी आजादी', जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का बयान

सत्यपाल मलिक ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा कि आजादी अगर पाकिस्तान के साथ जाना समझते हो तो चले जाओ कौन रोक रहा है? लेकिन हिंदुस्तान को तोड़ के कोई आजादी नहीं मिलेगी।

Satyapal Malik- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सत्यपाल मलिक

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा कि आजादी अगर पाकिस्तान के साथ जाना समझते हो तो चले जाओ कौन रोक रहा है? लेकिन हिंदुस्तान को तोड़ के कोई आजादी नहीं मिलेगी।

दरअसल राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आजादी के हिमायतियों को बातों-बातों में कहा, “एक साल तो मेरा शॉल वाला भी मुझसे पूछता रहा ‘साहब आजाद हो जाएंगे क्या?’ मैंने कहा तुम तो आजाद ही हो, और अगर तुम आजादी पाकिस्तान के साथ जाना समझते हो तो चले जाओ कौन रोक रहा है? लेकिन हिंदुस्तान को तोड़ के कोई आजादी नहीं मिलेगी।”

Latest India News