1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K सरकार ने खुली सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू की बिक्री पर लगाई रोक

J&K सरकार ने खुली सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू की बिक्री पर लगाई रोक

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर सरकार ने राज्य में खुली सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है, जिससे कि तंबाकू उत्पादों के इस्तेमाल, खासकर युवाओं में इसके इस्तेमाल को कम किया

cigrate ban- India TV Hindi
cigrate ban

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर सरकार ने राज्य में खुली सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है, जिससे कि तंबाकू उत्पादों के इस्तेमाल, खासकर युवाओं में इसके इस्तेमाल को कम किया जा सके। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा कल जारी की गई अधिसूचना में कहा गया, ‘जम्मू कश्मीर सरकार एतदद्वारा राज्य में तत्काल प्रभाव से खुली सिगरेट, खुली बीड़ी, खुले तंबाकू की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाती है।’

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि वैश्विक वयस्क तंबाकू सर्वेक्षण 2010 के अनुसार जम्मू कश्मीर में सिगरेट पीने वालों की संख्या राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है और सरकार का कदम सिगरेट तथा तंबाकू के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने पर केंद्रित है।

उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार ने स्वयंसेवी संगठनों के साथ धूम्रपान और अन्य तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया है।

Latest India News