1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: कुपवाड़ा में CRPF पर ग्रेनेड हमला, एक जवान घायल

J&K: कुपवाड़ा में CRPF पर ग्रेनेड हमला, एक जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया।

J&K: कुपवाड़ा में CRPF पर ग्रेनेड हमला, एक जवान घायल- India TV Hindi
Image Source : PTI J&K: कुपवाड़ा में CRPF पर ग्रेनेड हमला, एक जवान घायल

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने यहां बताया कि रात 9 बजकर 40 मिनट पर जिले के सरकारी मध्य विद्यालय, लांगेट में सीआरपीएफ दल पर निशाना बनाकर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका, जिसमें एक जवान घायल हो गया।

अधिकारियों के अनुसार एक अन्य हमले में बारामूला शहर में बस पड़ाव के पास आजाद गंज में एक पुलिस दल पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका, लेकिन इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को श्रीनगर में सुरक्षा बलों के एक दल पर आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड फेंके जाने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया था। अधिकारियों ने कहा था कि घटना श्रीनगर के सनत नगर चौक पर रात करीब 8 बजकर 55 मिनट पर हुई थी। 

इससे पहले ऐसी ही एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षा बलों के एक दल को निशाना बनाया था, जिसमें सीआरपीएफ कांस्टेबल और दो आम निवासी घायल हो गए थे।

Latest India News