A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: ITBP के जवानों को ले जा रही बस खूनी नाले के पास खाई में गिरी, 1 जवान की मौत

जम्‍मू कश्‍मीर: ITBP के जवानों को ले जा रही बस खूनी नाले के पास खाई में गिरी, 1 जवान की मौत

जम्मू कश्मीर में सोमवार सुबह आईटीबीपी के जवानों को ले जा रही निजी बस खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 1 जवान की मौत की खबर है।

<p>ITBP</p>- India TV Hindi
ITBP

जम्‍मू कश्‍मीर में सोमवार सुबह आईटीबीपी के जवानों को ले जा रही निजी बस खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। इस दुर्घटना में 1 जवान की मौत की खबर है। प्राप्‍त सूचना के अनुसार यह दुर्घटना जम्‍मू श्रीनगर हाइवे पर खूनी नाला रामबन के निकट घटी। बताया जा रहा है कि बस में 35 जवान सवार थे। यह बस श्रीनगर से जम्‍मू की ओर जा रही है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बस जम्मू जा रहे काफिले का हिस्सा थी जो सुबह लगभग 8 बजकर 45 मिनट पर रामबन जिले में खूनी नाले के पास सड़क से फिसलकर एक खड्ड में गिर गई। अधिकारी ने बताया कि पेड़ों ने बस को खड्ड में और नीचे गिरने से रोक लिया। इसमें लगभग 35 लोग सवार थे। 

राहत एवं बचाव कर्मियों की एक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। इस टीम में सेना, पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि घायल 34 लोगों को बस के मलबे से निकालकर रामबन स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया है। 

Latest India News