1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CRPF काफिले पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, 10 घायल

CRPF काफिले पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, 10 घायल

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमाल हुआ है। इस दौरान 10 जवान घायल हो गए। हमले के बाद सरकारी इमारत में आतंकी घुस गए। कई

terror attack- India TV Hindi
terror attack

श्रीनगर: कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 2 जवान शहीद हो गए जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए जिनमें आम नागरिक भी शामिल हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों ओर से गोलीबारी तब शुरू हुई जब आतंकियों ने घात लगाकर पुलवामा जिले के पम्पोर शहर के निकट जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर सीआरपीएफ के जवानों को ले जा रही बस पर हमला कर दिया और हमले के बाद राजमार्ग के निकट के शैक्षणिक संस्थान में घुस गए।

उन्होंने कहा कि बस में सीआरपीएफ के 11 जवान सवार थे जिनमें सभी घायल हो गए। घायलों में 144 बटालियन के जीडी भोला प्रसाद और 79 बटालियन के सिपाही-चालक आके रैना की मौत हो गई जबकि अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

अधिकारी ने कहा कि बस पर हमला करने वाले संभवत: तीन आतंकवादी राजमार्ग के नजदीक स्थित जम्मू और कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान की बहुमंजिली इमारत में घुस गए जहां 150 प्रशिक्षु और कुछ कर्मचारी उपस्थित थे। सुरक्षा बलों ने इमारत को चारों तरफ से घेर लिया और 150 प्रशिक्षुओं को सुरक्षित निकालने के लिए आतंकियों को केंद्रित कर फायरिंग शुरू कर दी।

अधिकारियों ने कहा, "हमलोग यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि पहले सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया जाए उसके बाद आतंकियों पर निर्णायक हमला किया जाए।" इस बीच घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने पम्पोर शहर के कादीबल में राजमार्ग पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और यातायात बाधित करने के लिए वाहनों पर पथराव किया।

 

Latest India News