नई दिल्ली: आज सीमा पार से आतंकियों का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आतंकियों को देख यह साफ झलक रहा है कि, ये आतंकी सीमा पर घुसपैठ करने की तैयारी में हैं। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दो आतंकी पकड़े गए थे।
क्या है वीडियो में-
वीडियो में आतंकी भारत के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं आतंकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इस वीडियो में कुल 14 आतंकी हथियारों से लैस नजर आ रहे हैं, इन आतंकियों की उम्र 18 से 25 साल है। पिछले कुछ दिनों से आतंकियों के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। आतंकियों की उम्र देखकर ऐसा लगता है कि इनको ब्रेन वॉश कर तैयार किया गया है।
देखें वीडियो-
Latest India News