1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: बर्फबारी से दूसरे दिन भी बंद रहा जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे

J&K: बर्फबारी से दूसरे दिन भी बंद रहा जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे

जम्मू: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग आज लगातार दूसरे दिन यातायात के लिए बंद रहा। साथ ही भूस्खलन के मलबे को साफ करने के लिए अभियान भी शुरू कर दिया गया है। एसएसपी यातयाता ,राष्ट्रीय राजमार्ग संजय

jammu- India TV Hindi
jammu

जम्मू: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग आज लगातार दूसरे दिन यातायात के लिए बंद रहा। साथ ही भूस्खलन के मलबे को साफ करने के लिए अभियान भी शुरू कर दिया गया है। एसएसपी यातयाता ,राष्ट्रीय राजमार्ग संजय कोतवाल ने बताया, ‘रामबन, बनिहाल, शेरबीबी और पंथाल, सहित कई स्थानों पर हुये भारी भूस्खलन के कारण कल बंद हो गया जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग आज लगातार दूसरे दिन भी अवरूद्ध रहा।’

उन्होंने बताया कि मौसम की स्थिति में सुधार के साथ ही 300 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर मलबा हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। हालांकि, आज किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी गयी। कोतवाल ने बताया, हमारे कर्मी और मशीनें राजमार्ग पर मलबा साफ करने में लगे हुए हैं। जब तक पूरा खंड साफ नहीं हो जाता और यातायात के लिए सुरक्षित नहीं हो जाता है तब तक राजमार्ग पर किसी नये वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस बीच, रात भर हुई बारिश के कारण फिसलन भरी स्थिति के चलते अधिकारियों ने बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य अंतर-जिला सड़कों को आज यातायात के लिए बंद रखने का निर्णय लिया।

Latest India News