1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अलनीनो ने बदला मौसम का मिजाज, जाड़े में गर्म रहेगा जनवरी

अलनीनो ने बदला मौसम का मिजाज, जाड़े में गर्म रहेगा जनवरी

नई दिल्ली: अल नीनो का प्रभाव लगातार जारी रहने के परिणामस्वरूप सर्दी के दौरान जनवरी के इस महीने में सामान्य तापमान अपेक्षाकृत अधिक ही रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक लक्ष्मण सिंह राठौड़

cold- India TV Hindi
cold

नई दिल्ली: अल नीनो का प्रभाव लगातार जारी रहने के परिणामस्वरूप सर्दी के दौरान जनवरी के इस महीने में सामान्य तापमान अपेक्षाकृत अधिक ही रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक लक्ष्मण सिंह राठौड़ के मुताबिक, सर्दियों में आमतौर पर रिकॉर्ड किए जाने वाले तापमान की तुलना में नवंबर और दिसंबर अधिक गर्म रहे और यह स्थिति लगातार जारी रहने का अनुमान है।

वर्ष 2015 अब तक के गर्म वर्षों में से है। राठौड़ ने बताया कि जनवरी में तापमान सामान्य से उपर बने रहने की संभावना है। दिन की अवधि में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और इससे विकिरण में बढ़ोतरी होगी जिससे तापमान का स्तर प्रभावित होगा। मौसम विभाग के प्रमुख ने सर्दी के मौसम के गर्म रहने को क्षेत्रीय कारणों के साथ साथ वैश्विक कारणों का भी नतीजा बताया।

राठौड़ ने बताया कि प्रशांत जल क्षेत्र के गर्म होने से संबद्ध अल नीनो अभी भी सक्रिय है। इस साल सर्दियों में इसका एक प्रभाव पड़ा। दक्षिण-पश्चिम मानसून में कमी भी अल नीनो की वजह से थी। उन्होंने मध्य भारत में एक प्रतिचक्रवात को भी जाड़ों में गर्मी का कारण बताया।

Latest India News