1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का इलाज जारी है: अपोलो अस्पताल

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का इलाज जारी है: अपोलो अस्पताल

चेन्नई: अपोलो अस्पताल ने आज कहा कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की सेहत में सुधार हो रहा है और एंटीबायटिक एवं अन्य क्लीनिकल उपायों को अपनाने के साथ-साथ पहले की तरह इलाज जारी है।

jayalalitha- India TV Hindi
jayalalitha

चेन्नई: अपोलो अस्पताल ने आज कहा कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की सेहत में सुधार हो रहा है और एंटीबायटिक एवं अन्य क्लीनिकल उपायों को अपनाने के साथ-साथ पहले की तरह इलाज जारी है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

अपोलो अस्पताल के मुख्य परिचालन अधिकारी सुबैया विश्वनाथन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, पहले वाली लाइन पर ही इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम माननीय मुख्यमंत्री की सेहत पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सेहत में सुधार जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि जयललिता को अस्पताल में रहने की सलाह दी गई है।

कल विश्वनाथन ने कहा था कि संक्रमण के इलाज के लिए उचित एंटीबायटिक, सांस लेने में सुविधा के उपाय और अन्य संबंधित क्लीनिकल उपायों सहित इलाज की पूरी योजना का पालन किया जा रहा है।

बीते 22 सितंबर को जयललिता के अस्पताल में भर्ती होने के बाद दो अक्तूबर को पहली बार अस्पताल ने कहा था कि मुख्यमंत्री को हुए संक्रमण का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल की एक बुलेटिन में कहा गया था कि अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जयललिता का इलाज कर चुके ब्रिटेन के एक डॉक्टर से विशेषज्ञ राय ली गई है।

बुखार और शरीर में पानी की कमी की शिकायत के बाद 68 साल की जयललिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Latest India News