1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जयंत सिन्हा ने किया दिल्ली एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण

जयंत सिन्हा ने किया दिल्ली एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण

नई दिल्ली: नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने दिल्ली हवाई अड्डे के घरेलू टर्मिनल का शुक्रवार को अचानक निरीक्षण किया। इसी महीने हवाईअड्डे की वातानुकूलन (एसी) प्रणाली खराब होने के कारण यहां सैकड़ों यात्रियों को

jayant sinha- India TV Hindi
jayant sinha

नई दिल्ली: नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने दिल्ली हवाई अड्डे के घरेलू टर्मिनल का शुक्रवार को अचानक निरीक्षण किया। इसी महीने हवाईअड्डे की वातानुकूलन (एसी) प्रणाली खराब होने के कारण यहां सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

सिन्हा ने कल ट्विटर पर लिखा, ‘दिल्ली एयरपोर्ट के टी-1 का औचक निरीक्षण किया। यात्री सुविधाओं एवं बुनियादी ढांचे की जानकारी ली।’

उल्लेखनीय है कि दिल्ली हवाई अड्डे का परिचालन संयुक्त उद्यम कंपनी डायल करती है। इसमें विविध क्षेत्रों में कार्यरत कंपनी जीएमआर, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और जर्मनी की फ्रापोर्ट भागीदार हैं।

Latest India News