1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेट एयरवेज की फ्लाइट के कैबिन से निकला धुआं, विमान लौटा

जेट एयरवेज की फ्लाइट के कैबिन से निकला धुआं, विमान लौटा

मंगलौर जाने वाले जेट एयरवेज के एक विमान को उड़ान भरने के तुरंत बाद आज फिर एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा क्योंकि केबिन में धुंआ पाया गया।

Jet airways- India TV Hindi
Jet airways

बेंगलुरू: मंगलौर जाने वाले जेट एयरवेज के एक विमान को उड़ान भरने के तुरंत बाद आज फिर एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा क्योंकि केबिन में धुंआ पाया गया। विमान में 65 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। बेंगलूर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (BIAL) ने कहा कि उड़ान संख्या 9W 2839 को प्राथमिकता के आधार पर उतारने के लिए एयरपोर्ट पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दिया गया। इसके बाद सुबह दस बजकर 20 मिनट पर रनवे को परिचालन के लिए बंद कर दिया गया और विमान सफलतापूर्वक उतर गया।

उसने कहा कि मानक आपात प्रक्रियाओं का पालन किया गया और सभी 65 यात्रियों और चालक दल के चार सदस्यों को विमान से उतार लिया गया और वे सुरक्षित हैं। इस दौरान हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन रोक दिया गया था। तीन विमानों को उतरने से रोका गया जबकि पांच विमान जिन्हें उड़ान भरना था उन्हें भी रोक दिया गया।

BIAL ने कहा कि रनवे पर सुबह दस बजकर 51 मिनट पर फिर से परिचालन हो शुरू हो सका।

जेट एयरवेज ने एक अलग बयान में कहा कि विमान तुरंत ही हवाईअड्डा लौट गया क्योंकि उड़ान के बाद केबिन में धुंआ पाया गया। बयान में कहा गया है, सभी 65 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सुरक्षित हैं।

Latest India News