मुंबई: विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने सोमवार को कहा कि अगस्त महीने में वह भारत और खाड़ी क्षेत्र के बीच नई दैनिक उड़ान सेवाएं शुरू करेगा। विमानन कंपनी के मुताबिक, सात अगस्त, 2016 से हैदराबाद से दम्माम और मंगलुरू से शारजाह के लिए दैनिक सेवाओं का संचालन होगा।
कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक गौरंग शेट्टी ने कहा, "जेट एयरवेज इन नए उड़ान विकल्पों और अरब की खाड़ी जाने वाले यात्रियों को नई सेवा पेश कर हर्षित है।"
ये भी पढ़ें-
विमानन कंपनी के मुताबिक, अबु धाबी के बाद हैदराबाद से जुड़ने वाला दम्माम दूसरा खाड़ी क्षेत्रीय शहर है।
कंपनी के बयान के मुताबिक, "शारजाह के जुड़ने के बाद जेट एयरवेज मंगलुरू से खाड़ी क्षेत्र के तीन शहरों के लिए सेवा का संचालन करने लगेगी। कंपनी अभी अबु धाबी और दुबई के लिए मंगलुरू से दैनिक सेवा का संचालन करती है।"
Latest India News