A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जमशेदपुर से अलकायदा का आतंकी मोहम्मद कलीमुद्दीन गिरफ्तार, ATS ने की कार्रवाई

जमशेदपुर से अलकायदा का आतंकी मोहम्मद कलीमुद्दीन गिरफ्तार, ATS ने की कार्रवाई

जमशेदपुर से अलकायदा के मोस्टवांटेड आतंकी कलीमुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है। लंबे समय से फरार चल रहे कलीमुद्दीन को झारखंड ATS ने गिरफ्तार किया है।

जमशेदपुर से अलकायदा का आतंकी मोहम्मद कलीमुद्दीन गिरफ्तार- India TV Hindi
जमशेदपुर से अलकायदा का आतंकी मोहम्मद कलीमुद्दीन गिरफ्तार

जमशेदपुर (झारखंड): जमशेदपुर से अलकायदा के मोस्टवांटेड आतंकी कलीमुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है। लंबे समय से फरार चल रहे कलीमुद्दीन को झारखंड ATS ने गिरफ्तार किया है। ATS के एडीजी मोरारीलाल मीणा ने बताया कि कलीमुद्दीन के तार अलकायदा से जुड़े हैं। 

ADG मोरारीलाल मीणा ने बताया कि कलीमुद्दीन ISIS के लिए लोगों की सप्‍लाई भी करता था। गिरफ्तार किए गए आतंकी का पूरा नाम मोहम्मद कलीमुद्दीन मजाहरी है। कलीमुद्दीन से पूछताछ में मिली जानकारी के मुताबिक, इसका मेन काम जेहाद के लिए लोगों को उकसाना था। फिलहाल, अभी पूछताछ जारी है।

Latest India News