1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड में सावन के मेले में भगदड़ से 11 की मौत, 50 घायल

झारखंड में सावन के मेले में भगदड़ से 11 की मौत, 50 घायल

झारखंड: देवघर के बेला बागान में सावन के मेले के दौरान भगदड़ मचने से 11 कांवड़ियों की मौत हो गई है और 50 लोग घायल हो गए। आज सावन के दूसरे सोमवार के दिन बैघनाथ

झारखंड: सावन के मेले...- India TV Hindi
झारखंड: सावन के मेले में भगदड़,11 की मौत, 50 घायल

झारखंड: देवघर के बेला बागान में सावन के मेले के दौरान भगदड़ मचने से 11 कांवड़ियों की मौत हो गई है और 50 लोग घायल हो गए। आज सावन के दूसरे सोमवार के दिन बैघनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान सुबह 5:45 बजे भगदड़ मची। बताया जा रहा है कि, शिव मंदिर में जल चढ़ाने की होड़ में भगदड़ मची।

पी. मुरुगन, SP देवघर ने बताया कि, भगदड़ में मरने वालों में 1 महिला और 10 पुरुष शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और स्तिथि पर काबू पा लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए 2-3 लाख लोग पहुंचते हैं।

पहले भी हो चुकी है भगदड़

3 अगस्त को भी देवघर डाबरग्राम मंदिर में ही सावन के पहले सोमवार को भी भगदड़ मची थी जिसमें 12 कांवड़िए घायल हो गए थे। यह दूसरी बार ऐसी घटना हुई है। 2012 में भी यहां भगदड़ मची थी। जिसमें 9 लोगों की मौत हुई थी और 30 लोग घायल हो गए थे। उस समय भी हादसा सुबह 5.30 के करीब हुआ था।

Latest India News