1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड: गरीब बहनों को भैया दूज पर मिलेगा फ्री LPG कनेक्शन, चूल्हा, सिलिंडर

झारखंड: गरीब बहनों को भैया दूज पर मिलेगा फ्री LPG कनेक्शन, चूल्हा, सिलिंडर

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास आज भैया दूज के अवसर पर राज्य की बहनों को मुफ्त LPG कनेक्शन, चूल्हा और गैस सिलिण्डर सौपेंगे।

jharkhand govt to give free lpg connection gan and cylinder...- India TV Hindi
jharkhand govt to give free lpg connection gan and cylinder to bjp females

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास आज भैया दूज के अवसर पर राज्य की बहनों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन, चूल्हा और गैस सिलिण्डर सौपेंगे। एक सरकारी विग्यप्ति में बताया गया है कि झारखंड में गरीबी रेखा के नीचे बसर करने वाली बहनों को मुख्यमंत्री रघुवर दास की ओर से ये विशेष उपहार आज दिया जायेगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास इस कार्यक्रम की शुरूआत हजारीबाग से करेंगे।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरूआत करनेवाला देश का पहला राज्य झारखंड है। इस योजना की शुरूआत गत 19 अक्टूबर को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री :स्वतंत्र प्रभार: धर्मेन्द्र प्रधान ने की थी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर भैया दूज के अवसर पर 1 नवम्बर को राज्य के सभी जिलों में गैस सिलिंडर वितरण समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें राज्य के सभी मंत्री, सांसद और विधानसभा सदस्य उपस्थित रहेंगे।

उज्जवला योजना राज्य के गरीब तबके के बीपीएल परिवारों की महिलाओं को धुंआ रहित स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गयी है ताकि उनके स्वास्थ्य और पर्यावरण पर बुरा असर नहीं पड़े।

विग्यप्ति में बताया गया है कि इस योजना का लाभ पाने वाले लोगों में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि लाभार्थी परिवारों के चयन में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं समाज के कमजोर पिछड़े वर्ग को प्राथमिकता दी जाये।

Latest India News