1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झाररखंड की शिक्षा मंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति कलाम को दे डाली श्रद्धांजलि

झाररखंड की शिक्षा मंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति कलाम को दे डाली श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: झारखंड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कोडरमा में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व राष्‍ट्रपति ए.पी.जे. अब्‍दुल कलाम को जीते जी श्रद्धांजलि दे डाली। नीरा यादव हज़ारीबाग के एक स्कूल में स्मार्ट क्लासेस

VIDEO: शिक्षामंत्री ने...- India TV Hindi
VIDEO: शिक्षामंत्री ने जीते जी दी कलाम को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: झारखंड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कोडरमा में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व राष्‍ट्रपति ए.पी.जे. अब्‍दुल कलाम को जीते जी श्रद्धांजलि दे डाली। नीरा यादव हज़ारीबाग के एक स्कूल में स्मार्ट क्लासेस के उदघाटन के लिये पहुंची थीं जहां उन्होंने कलाम की माला पहनाई हुई तस्वीर पर तिलक लगा दिया और फूल चढ़ाए।

इतना ही नहीं इस कार्यक्रम में बीजेपी के स्‍थानीय विधायक मनीष जायसवाल, स्‍कूल के प्रिंसिपल समेत कई शिक्षक और गणमान्‍य लोग मौजूद थे, लेकिन किसी का भी ध्‍यान इस ओर नहीं गया। ना ही किसी ने उन्‍हें ऐसा करने से रोका।

मंत्री जी को उनकी इस बड़ी ग़लती का अंदाज़ा तब हुआ जब उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वाइरल हो गई।

Latest India News