1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड में विक्षिप्त व्यक्ति ने काटी शिक्षिका की गर्दन, सिर हाथों में लेकर घूमता रहा

झारखंड में विक्षिप्त व्यक्ति ने काटी शिक्षिका की गर्दन, सिर हाथों में लेकर घूमता रहा

सुकुरू हेरेसा (35) खापसराय स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका थीं। जब भी वह स्कूल आती थीं तो हरी हेमब्रोम उन्हें घूरा करता था...

<p>यह घटना झारखंड के <span...- India TV Hindi
यह घटना झारखंड के सरायकेला जिले की है

रांची: झारखंड के सरायकेला जिले में मंगलवार को एक विक्षिप्त व्यक्ति ने एक शिक्षिका का सिर काट दिया और इसके बाद वह कटे सिर को लेकर गलियों में घूमने लगा।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुकुरू हेरेसा (35) खापसराय स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका थीं। जब भी वह स्कूल आती थीं तो हरी हेमब्रोम (45) उन्हें घूरा करता था।

मंगलवार को हरी ने सुकुरू को स्कूल से बाहर बुलाया। वह जैसे ही स्कूल परिसर से बाहर आईं, हरी ने उन पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि शिक्षिका का सिर धड़ से अलग हो गया। इसके बाद हरी महिला का सिर लेकर घूमने लगा। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

 

Latest India News