1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में बंपर भर्ती, अंतिम तारीख 26 जुलाई

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में बंपर भर्ती, अंतिम तारीख 26 जुलाई

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 765 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। आयोग ने अमीन, राजस्व कर्मचारी, कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक और गणक पदों पर भर्ती निकाली है।

Representational Image | PTI- India TV Hindi
Representational Image | PTI

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 765 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। आयोग ने अमीन, राजस्व कर्मचारी, कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक और गणक पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वालों का पदों के हिसाब से 12वीं पास या गणित अथवा अर्थशास्त्र के साथ 12वीं पास करना अनिवार्य है। इन पदों के लिए 18 से 35 साल तक के अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन: इनमें से किसी भी पद के लिए अप्लाई करने के लिए आपको आयोग की वेबसाइट www.jssc.in पर जाना होगा। इसके बाद दिए गए निर्देशों के अनुसार अपने इच्छित पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। याद रहे आपका आवेदन 26 जुलाई 2017 से पहले रजिस्टर्ड हो जाना चाहिए। इसके बाद मिले आवेदनों पर आयोग कोई विचार नहीं करेगा। इस भर्ती में सभी पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क: झारखंड राज्य के SC/ST उम्मीदवारों के लिए शुल्क 115 रुपये तय किया गया है। अन्य वर्गों को शुल्क के तौर पर 460 रुपये जमा करने होंगे। आपको बता दें कि उम्मीदवारों का चयन इंटरमीडिएट स्टैंडर्ड संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2017 के आधार पर किया जाएगा।

Latest India News