जमशेदपुर: पश्चिम सिंहभूम जिले में बुधवार को दो मिनी बसों की आमने-सामने की टक्कर में आठ लोगों की झुलसने से मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक यह हादसा हटगमरिया पुलिस थानांतर्गत हटगमरिया-झाइंकपानी मार्ग पर हुआ। यह टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि दोनों बसों में आग लग गई और आठ यात्री झुलसकर मर गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
घायल यात्रियों की संख्या अभी पता नहीं चल सकी है क्योंकि उन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। शवों को हटाने के लिए पुलिस टीम घटनास्थल पर रवाना की गई है। इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों में प्रत्येक के परिवार को एक लाख रपये और घायलों को 20-20 हजार रपये की तत्काल सहायता देने का ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने पूर्व और पश्चिम सिंहभूम के जिला प्रशासन को तत्काल राहत कार्य शुरू करने और आसपास के सभी अस्पतालों विशेषकर टाटा मेन हास्पिटल को तैयार रहने का भी निर्देश दिया।
Latest India News