1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू से पुणे जा रही झेलम एक्सप्रेस के 10 कोच पटरी से उतरे

जम्मू से पुणे जा रही झेलम एक्सप्रेस के 10 कोच पटरी से उतरे

जम्मू से पुणे जा रही झेलम एक्सप्रेस के 10 कोच पंजाब में फिलौर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए।

jhelum express 10 coach derailed near phillaur station of...- India TV Hindi
jhelum express 10 coach derailed near phillaur station of punjab

नई दिल्ली: जम्मू से पुणे जा रही झेलम एक्सप्रेस के 10 कोच पंजाब में फिलौर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। रेल मंत्रालय ने जारी किए बयान में बताया कि 2 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

ट्रेन हादसे के कारण इस रूट की 4 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है साथ ही कई ट्रेनों का रूट बदला जा रहा है। जलंधर-दिल्ली इंटरसिटी, अम्रितसर-दिल्ली इंटरसिटी, अम्रितसर-हरिद्वार जनशताब्दि और अम्रितसर-चंडीगढ़ सूपरपास्ट को रद्द कर दिया गया है।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टरों की टीम हादसे की जगह रवाना हो गई है। साथ ही राहत-बचाव कार्य की टीम भी मौके पर पहुंच कर मदद में जुट गई है।

jhelum express 10 coach derailed near phillaur station of punjab

Latest India News