नई दिल्ली: पाकिस्तान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सख्त संदेश के बाद अब मोदी सरकार के एक मंत्री ने पाक अधिकृत कश्मीर यानी POK में तिरंगा फहराने की बात कही है। आपको बता दें कि हाल ही में नरेंद्र मोदी ने बलूचिस्तान और पीओके को लेकर पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया है। पीएमओ में राज्य मंत्री का पदभार संभाल रहे जितेंद्र सिंह ने कहा कि फिलहाल पीओके के लोगों के साथ खड़े होने की जरूरत है।
जितेंद्र सिंह ने कहा, “तिरंगा यात्रा वास्तव में तभी सफल होगी जब हम कोटली और मुजफ्फराबाद में तिरंगा फहरा पाएंगे। क्योंकि ये पीओके के अंतर्गत आते हैं। दुनिया का ध्यान पीओके में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघन की ओर आकर्षिक करने की जरूरत है। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम पीओके, गिलगित और बाल्टिस्तान में रह रहे अपने भाइयों के समर्थन में खड़े हों।”
Latest India News