1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जिया सुसाइड केस: लीक के लिए CBI को फटकार, सूरज अदालत में पेश

जिया सुसाइड केस: लीक के लिए CBI को फटकार, सूरज अदालत में पेश

मुंबई: एक विशेष अदालत ने आज अभिनेत्री जिया खान खुदकुशी मामले में आरोपपत्र के कुछ अंश मीडिया को लीक करने के लिए केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को आड़े हाथ लिया और कहा कि यह बहुत

suraj pancholi- India TV Hindi
suraj pancholi

मुंबई: एक विशेष अदालत ने आज अभिनेत्री जिया खान खुदकुशी मामले में आरोपपत्र के कुछ अंश मीडिया को लीक करने के लिए केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को आड़े हाथ लिया और कहा कि यह बहुत गंभीर बात है। अदालत ने जांच एजेंसी को भविष्य में बहुत सतर्क रहने का निर्देश दिया।

सीबीआई द्वारा इस मामले में अपना आरोपपत्र दायर करने के दो दिन बाद आरोपी सूरज पंचोली आज विशेष महिला अदालत में पेश हुए। अदालत ने मामला 18 जनवरी तक स्थगित कर दिया। सूरज जैसे ही आरोपपत्र की प्रति एकत्रित करके गये, विशेष न्यायाधीश एएस शेंदे ने मामला स्थगित कर दिया और कहा, मुझे पता चलने से पहले आरोपपत्र के अंश मीडिया को पता कैसे चल गए।

उन्होंने चेताया कि सीबीआई एकमात्र स्रोत है जहां से यह लीक हुआ। यह बहुत गंभीर चीज है। भविष्य में इसे लेकर सतर्क रहिए। इस बीच, अदालत के बाहर जिया की मां राबिया खान ने संवाददाताओं से कहा कि वह आरोपपत्र से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं आरोपपत्र से खुश नहीं हूं, बहुत कुछ खुलासा किया जाना है।’

आरोपपत्र में कहा गया कि हाल में हिन्दी फिल्म उद्योग में पदार्पण करने वाले सूरज (25) पर सीबीआई ने जिया को खुदकुशी के लिए कथित रूप से उकसाने का आरोप लगाया था। सितंबर 2012 में फेसबुक पर दोनों की मुलाकात हुई और कुछ समय में दोस्ती गहरे संबंधों में बदल गई।

Latest India News