1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. JNU मामले पर राहुल गांधी ने दिया बयान, मोदी सरकार को लेकर कही ये बड़ी बात

JNU मामले पर राहुल गांधी ने दिया बयान, मोदी सरकार को लेकर कही ये बड़ी बात

राजधानी नई दिल्ली स्थित JNU कैंपस में रविवार को जमकर बवाल हुआ। इस दौरान ABVP और AISA के जुड़े छात्रों के बीच मारपीट हुई। इस मारपीट में दोनों पक्ष के कई छात्र घायल हो गए हैं। 

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) Congress Leader Rahul Gandhi

नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्ली स्थित JNU कैंपस में रविवार को जमकर बवाल हुआ। इस दौरान ABVP और AISA के जुड़े छात्रों के बीच मारपीट हुई। इस मारपीट में दोनों पक्ष के कई छात्र घायल हो गए हैं। इस मामले पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नकाबपोश हमलावरों ने JNU के छात्रों और टीचर्स पर क्रूर हमला किया गया, जिसमें गंभीर स्टूडेंट्स और छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह बेहद चौंकाने वाले हैं। राष्ट्र  जिन फासीवादी ताकतों के नियंत्रण में है, वो हमारे बाहदूर छात्रों से डरते हैं। जेएनयू में आज की हिंसा उसी डर का प्रतिबिंब है।

Latest India News