नई दिल्ली: जवाहर लाल विश्वविद्यालय छात्र संगठन (JNUSU) ने देशद्रोह कानून को समाप्त करने संबंधी मांग को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया है। वहीं, इसने विश्वविद्यालय परिसर में अफजल गुरू से संबंधित कार्यक्रम के दौरान लगाये गये विभाजनकारी नारों की निंदा की पुन: पुष्टि की।
यहां कल रात हुयी परिषद बैठक में छात्रसंघ ने कहा कि अफजल गुरू से संबंधित कार्यक्रम में देशद्रोही नारे लगाये जाना जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों के लोकतांत्रिक व्यवहार का प्रतिनिधित्व नहीं करता।
इसके साथ ही इसने जेल में बंद JNU छात्र उमर खालिद और अनिर्बन भट्टाचार्य की तुरंत रिहाई की मांग की। छात्र परिषद ने छात्र संघ को संस्था के रूप में जेएनयू अथवा इसके छात्रों या अध्यापकों को बदनाम करने वालों के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने का अधिकार भी दिया है।
Latest India News