1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. JNU विवादः SC में लगे वंदे मातरम के नारे

JNU विवादः SC में लगे वंदे मातरम के नारे

देशद्रोह के आरोप में जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जमकर ड्रामा हुआ। सुनवाई को लेकर यहां बड़ी संख्या में वकील जुटे हुए हैं। इसी दौरान वंदे मातरम का नारा भी लगाया गया।

sc- India TV Hindi
sc

नई दिल्ली: देशद्रोह के आरोप में जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में  सुनवाई के दौरान जमकर ड्रामा हुआ। सुनवाई को लेकर यहां बड़ी संख्या में वकील जुटे हुए हैं। इसी दौरान वंदे मातरम का नारा भी लगाया गया। वकील के इस प्रकार से नारा लगाने के कारण सुप्रीम कोर्ट नाराज हो गया। कोर्ट की नाराजगी को देखते हुए पुलिस उस वकील को कोर्ट से बाहर ले गई।

पुलिस ने वकील की पहचान राजीव यादव के रूप में की। कोर्ट की नाराजगी के बाद वकील ने कोर्ट से माफी मांगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप वकील हैं और संस्थान से जुडे हैं जिस पर लोगों को विश्वास है। आपको कोई बात कहनी है तो सीधे रख सकते हैं, लेकिन आपको ये सब करना शोभा नहीं देता।

ससे पहले कोर्ट ने पटियाला हाउस अदालत कक्ष में सीमित प्रवेश का आदेश दिया, जहां आज जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को पेश किया जाना है। अदालत कक्ष में कार्यवाही के दौरान आरोपी और अभियोजन के वकीलों को छोड़कर कोई अन्य वकील मौजूद नहीं रहेगा।

कोर्ट ने अदालत कक्ष में आरोपी के परिवार के दो सदस्यों या जेएनयू संकाय के एक सदस्य और पांच पत्रकारों को मौजूद रहने की अनुमति दी है।

गौरतलब है कि जेएनयू के पूर्व छात्र एन डी जयप्रकाश द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया था कि पुलिस हिंसा के इस निर्लज्ज प्रदर्शन और अदालत परिसर में जमा निर्दोष लोगों पर बर्बरता से बल का प्रयोग किए जाने के दौरान मूकदर्शक बनी हुई थी।

याचिका में कहा गया है, यह याचिका महज आरोपी, उसके रिश्तेदारों, मित्रों, वकीलों और पत्रकारों की अपने वैधानिक और पेशागत दायित्वों का निर्वहन करने के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करती है।

याचिकाकर्ता ने कहा कि अदालत परिसर में अत्यधिक भीड़ और दूषित वातावरण आरोपी के निष्पक्ष सुनवाई के मौलिक अधिकार की राह में आड़े आएगा।

Latest India News