1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजनाथ बोले JNU में हुई घटना के पीछे हाफिज सईद का हाथ

राजनाथ बोले JNU में हुई घटना के पीछे हाफिज सईद का हाथ

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि JNU में जो राष्ट्रविरोधी प्रदर्शन हुआ उसके पीछे लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद का हाथ है।

Rajnath Singh- India TV Hindi
Rajnath Singh

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि JNU में जो राष्ट्रविरोधी प्रदर्शन हुआ उसके पीछे लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद का हाथ है। उन्होंने कहा कि देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में इस तरह की घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है और वो लोगों से अपील करते हैं कि इस मामले में राजनीति न की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी को समझना होगा कि इस घटना के पीछे लश्कर सरगना का हाथ है। गौरतलब है कि 9 फरवरी को JNU में राष्ट्रविरोधी नारेबाजी हुई थी।

इस मामले में गृहमंत्री ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा है कि उन्होंने दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए दिल्ली पुलिस को स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी के विरोध में छात्रों के एक समूह ने राष्ट्रविरोधी नारे लगाए थे। इस घटना के बाद यूनीवर्सिटी प्रशासन ने भी सख्ती अपनाते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया समेत आठ लड़कों की गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। शुक्रवार के दिन कन्हैया को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार भी कर लिया गया था।

 

WATCH: 'Unfortunate that JNU incident has been supported by LeT Chief Hafiz Saeed', says HM Rajnath Singhhttps://t.co/Djplbeakyo

— ANI (@ANI_news) February 14, 2016

Latest India News