नयी दिल्ली: जेएनयू की 28 साल की एक पीएचडी छात्रा के साथ बलात्कार करने के आरोपी उसके सहपाठी अनमोल रतन ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इससे कुछ घंटे पहले पीडि़ता ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त :दक्षिण: नुपूर प्रसाद ने कहा, अनमोल रतन ने वसंतकुंज :उत्तर: पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। आईसा का कार्यकर्ता आरोपी 20 अगस्त से फरार था। उसने रात दस बजकर 15 मिनट पर पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को चिकित्सा जांच के लिए भेजा जाएगा और उसे औैपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जाएगा। दक्षिणी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है।
अनमोल रतन ने इस आरोप को लेकर हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन सुनवाई अगली तारीख तक के लिए टलने के बाद बुधवार को थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। बताते चले कि बीते रविवार को जेएनयू की पीएचडी की छात्रा ने सीनियर रिसर्च स्कॉलर अनमोल रतन पर रेप का आरोप लगाया था।
पीड़ित छात्रा का आरोप है कि अनमोल उसे फिल्म देने के बहाने अपने हॉस्टल में ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी थी। अभी तक अनमोल रतन की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। इस बीच अनमोल ने इसे लेकर जमानत याचिका भी लगाई, लेकिन इस पर सुनवाई टल गई। जिसके बाद उसने थाने जाकर सरेंडर कर दिया।
Latest India News