1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जांच पैनल की रिपोर्ट नहीं स्वीकार करेंगे JNU छात्र

जांच पैनल की रिपोर्ट नहीं स्वीकार करेंगे JNU छात्र

कैंपस में विवादास्पद कार्यक्रम में कथित भूमिका के लिए कारण बताओ नोटिस का सामना कर रहे जेएनयू छात्रों ने फैसला किया है कि विश्वविद्यालय के जांच पैनल की रिपोर्ट वे स्वीकार नहीं करेंगे और इसी के हिसाब से अपना जवाब देंगे।

umar khalid- India TV Hindi
umar khalid

नई दिल्ली: कैंपस में विवादास्पद कार्यक्रम में कथित भूमिका के लिए कारण बताओ नोटिस का सामना कर रहे JNU छात्रों ने फैसला किया है कि विश्वविद्यालय के जांच पैनल की रिपोर्ट वे स्वीकार नहीं करेंगे और इसी के हिसाब से अपना जवाब देंगे।

यहां देर रात तक चली JNU छात्रों की परिषद बैठक में इस संबंध में फैसला किया गया।

परिषद के एक सदस्य ने कहा, जांच रिपोर्ट अनुचित जांच प्रक्रिया पर आधारित है। हम इसके तथ्यों को स्वीकार नहीं करते। इसी के अनुसार कारण बताओ नोटिस का जवाब भेजा जाएगा।

Latest India News