1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Job TIPS : नई नौकरी खोज रहे हैं तो इन पांच बातों का रखे ध्‍यान

Job TIPS : नई नौकरी खोज रहे हैं तो इन पांच बातों का रखे ध्‍यान

नई दिल्ली: अगर आप अपनी पुरानी जॉब से परेशान हो गए हैं और चाहते है कि अब किसी नई कंपनी में जाकर काम किया जाए तो आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं हैं,

job hunting tips- India TV Hindi
job hunting tips

नई दिल्ली: अगर आप अपनी पुरानी जॉब से परेशान हो गए हैं और चाहते है कि अब किसी नई कंपनी में जाकर काम किया जाए तो आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, कईं बार एक ही ऑफिस में कईं सालों तक काम करते हुए व्यक्ति का मन कई कारणों से नहीं  लगता है, क्योंकि नया काम करने के लिए नहीं होता और रोज एक ही जैसा काम करना पड़ता है। अगर आप भी अपनी नौकरी से बोर हो चुके हैं और एक नई शुरूआत करना चाहते हैं तो यह नया साल आपके लिए बहुत से नौकरी के नए ऑफर लेकर आया है। इंटरनेशनल सोर्सिंग के निदेशक तान्या एक्स्टीन ने पांच ऐसे स्टैप बताए हैं जिनके जरिए आप कम समय में अपनी मनपसंद नौकरी पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये पांच तरीके:

1. अपने बायो डाटा और प्रोफाइल को फिर से बनाए:
अगर आप सच में नई नौकरी चाहते हैं तो इसके लिए आपको यह पता होना जरूरी है कि आप मार्केट में खुद को कैसे प्रस्तुत करेंगे। ध्यान रहे कि आपके  बायो डाटा में कुछ भी फालतू ना लिखा हो, आपका बायो डाटा अप टू डेट हो और प्रोफेशनल हो। जब भी आप किसी नई जॉब के लिए अप्लाई करें तो उसमे जरूर लिखें कि आप क्यों इस जॉब को करना चाहते हैं? और आप क्यों इस नौकरी के लिए परफेक्ट हैं। आपके बायो डाटा में किसी भी तरह के शब्दों की गलती नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा आपने जिस भी वेबसाइट पर अपना बायो डाटा डाला है उसे अपडेट करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें नौकरी में क्या काम करना है

Latest India News