1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: रईसजादे ने कांस्टेबल को बोनट पर लटकाकर 500 मीटर तक घसीटा

Video: रईसजादे ने कांस्टेबल को बोनट पर लटकाकर 500 मीटर तक घसीटा

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर से सीसीटीवी की चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। एक कार ड्राइवर को रोकने की कोशिश कर रहे ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को कार चालक ने करीब 500 मीटर तक अपनी कार की

car- India TV Hindi
car

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर से सीसीटीवी की चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। एक कार ड्राइवर को रोकने की कोशिश कर रहे ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को कार चालक ने करीब 500 मीटर तक अपनी कार की बोनट पर लटकाकर घसीट दिया। इस दौरान ट्रैफिक कांस्टेबल कार की बोनट पर लटका रहा। थोड़ी देर बाद लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल ये पूरा मामला जोधपुर के बेहद व्यस्त चौराहे घंटाघर का है। हर रोज़ की तरह चौराहे पर ट्रैफिक था और पुलिसवाले ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे थे। चौराहे पर लगे सीसीटीवी में एक काली कार के सामने एक ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल खड़ा दिखता है। चलते ट्रैफिक के बीच पुलिस कॉन्स्टेबल रामचंद्र कार को रुकने का इशारा करता है लेकिन लेकिन कार के पहिए रुकने को तैयार नहीं हैं, कार चलाने वाले पर इसका कोई असर नहीं होता और वो कॉन्स्टेबल को कार की बोनट पर लटकाकर चौराहे की बाईं तरफ मुड़ जाता है। काली रंग की कार जोधपुर की सड़कों पर कॉन्स्टेबल रामचंद्र को लेकर दौड़ती रही और रामचंद्र ने भी आखिरी वक्त तक कार का बोनट नहीं छोड़ा।

पुलिस की गिरफ्त में कार और कारवाला

इस पूरे मामले के बाद कार और कारवाला दोनों पुलिस की गिरफ्त में है। दरअसल उम्मेद स्टेडियम के पास कुछ ऑटो चालकों ने बेलगाम कार को रोकने की हिम्मत दिखाई और कॉन्स्टेबल रामचंद्र को नीचे उतारकर ड्राइवर से नीचे उतरने को कहा लेकिन जब ड्राइवर नीचे नहीं उतरा तो लोगों ने कार का शीशा तोड़कर ड्राइवर को बाहर घसीट लिया और फिर जमकर धुनाई कर दी।

इन्हें वर्दी से डर नहीं लगता!

आरोपी सुगनसिंह नागौर जिले का रहने वाला है और वह किसी काम से जोधपुर आया हुआ था लेकिन अपनी इस कारनामे के चलते सुगनसिंह घर की बजाए हवालात पहुंच गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सुगनसिंह को सरकारी काम-काज में बाधा डालने और पुलिस जवान की हत्या की कोशिश में गिरफ्तार कर लिया है।

देखिए वीडियो-

Latest India News