पूजा के भाई का दावा है कि उस लड़ाई और मौत का कोई ताल्लुक नहीं हैं क्योंकि अमित पूजा के लोकल गार्जियन की तरह है और पूजा के घरवालों ने ही उसका ख्याल रखने की जिम्मेदारी अमित को दी थी। बहरहाल पूजा की मौत के बाद फरीदाबाद पुलिस ने डॉक्टर अर्चना गोयल, अनिल गोयल और डॉक्टर धवन के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस उन डॉक्टर्स से पूछताछ कर पूजा की मौत की मिस्ट्री को सुलझाने की कोशिश कर रही है।
Latest India News