1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को हिरासत में लिया, मंत्री को धमकाने का आरोप

छत्तीसगढ़ पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को हिरासत में लिया, मंत्री को धमकाने का आरोप

विनोद वर्मा से गाजियाबाद के इंदिरापुरम के थाने में पूछताछ चल रही है। पुलिस के मुताबिक, विनोद वर्मा के वैभव खंड स्थित घर से 2 लाख रुपये और तकरीबन 500 सीडी बरामद की गई हैं। उनके खिलाफ रायपुर के पंडरी थाने में आईपीसी की धारा 384 और 507 के तहत मा

vinod-verma- India TV Hindi
vinod-verma

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ पुलिस ने गाजियाबाद से वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि छत्तीसगढ़ के एक मंत्री के सेक्स सीडी केस में वर्मा की गिरफ्तारी की गई है। विनोद वर्मा पर मंत्री को ब्लैकमेल करने का आरोप है। छत्तीसगढ़ पुलिस रात तीन बजे पत्रकार वर्मा के घर पर पहुंची और उन्हें अरेस्ट कर लिया।

विनोद वर्मा से गाजियाबाद के इंदिरापुरम के थाने में पूछताछ चल रही है। पुलिस के मुताबिक, विनोद वर्मा के वैभव खंड स्थित घर से 2 लाख रुपये और तकरीबन 500 सीडी बरामद की गई हैं। उनके खिलाफ रायपुर के पंडरी थाने में केस दर्ज कराया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने विनोद वर्मा पर सेक्शन 384 (extortion) और सेक्शन 506 (criminal intimidation) का मामला बनाया है। 

विनोद वर्मा कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं लेकिन बताया जा रहा है कि ये कांग्रेस मीडिया सेल के लिए काम कर रहे थे। वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि रमन सिंह सरकार मंत्री को बचाने की कोशिश कर रही है इसीलिए ताबड़तोड़ छापे मारे जा रहे हैं।

Latest India News