1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेपी नड्डा ने दी नीतीश कुमार को बधाई, कहा- बिहार की आकांक्षाओं की पूर्ति को प्रतिबद्ध है NDA

जेपी नड्डा ने दी नीतीश कुमार को बधाई, कहा- बिहार की आकांक्षाओं की पूर्ति को प्रतिबद्ध है NDA

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद उन्हें बधाई दी और कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य के सभी वर्गों की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है।

जेपी नड्डा ने दी नीतीश कुमार को बधाई, कहा- बिहार की आकांक्षाओं की पूर्ति को प्रतिबद्ध है NDA- India TV Hindi
Image Source : PTI जेपी नड्डा ने दी नीतीश कुमार को बधाई, कहा- बिहार की आकांक्षाओं की पूर्ति को प्रतिबद्ध है NDA

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद उन्हें बधाई दी और कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य के सभी वर्गों की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए नीतीश कुमार जी और सभी मंत्रियों को बधाई।"

जेपी नड्डा ने आगे लिखा, "मुझे भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राजग राज्य में किसानों, महिलाओं, युवाओं के हित में और एक विकास परक सरकार देगा। मैं बिहार की जनता को आश्वस्त करता हूं कि राजग उनकी आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए कटिबद्ध है।" 

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने सोमवार को दो दशक में 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जैसे राजग के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

ऐसे में कई नेताओं ने नीतीश कुमार को बधाई दी। इन नेताओं में पीएम मोदी भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री के रूप शपथ लेने के बाद उन्हें बधाई दी और केंद्र की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए नीतीश कुमार जी को बहुत बधाई। बिहार सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों को भी बधाई। राजग परिवार बिहार के विकास के लिए मिलकर काम करेगा। बिहार के कल्याण के लिए केंद्र की ओर से मैं आपको हरसंभव मदद का आश्वासन देता हूं।’’

हाल में बिहार में संपन्न विधानसभा चुनाव में राजग को 125 सीटें मिलीं जिसमें नीतीश कुमार की जद (यू) को 43 जबकि भाजपा को जद (यू) से 31 सीट अधिक (74 सीटें) हासिल हुईं।

Latest India News