1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी सरकार को कश्मीरियों के दिल जीतना चाहिए: ज्योतिरादित्य सिंधिया

मोदी सरकार को कश्मीरियों के दिल जीतना चाहिए: ज्योतिरादित्य सिंधिया

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, जम्मू कश्मीर को आर्थिक पेकैजों से नहीं जीता जा सकता है। उनके दिलों को जीतने की जरूरत है।

jyotiraditya scindia- India TV Hindi
jyotiraditya scindia

नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि PDP और BJP का अवसरवादी गठबंधन जम्मू कश्मीर में काम नहीं कर रहा है और मोदी सरकार को कश्मीरी लोगों के दिल जीतने की कोशिश करनी चाहिए और यह आर्थिक पेकैज से नहीं हो सकता है। सिंधिया ने कहा, जम्मू कश्मीर को आर्थिक पेकैजों से नहीं जीता जा सकता है। उनके दिलों को जीतने की जरूरत है।

सुरक्षा बलों के हाथों 8 जुलाई को हिज्बुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से घाटी के कई हिस्सों, खासतौर पर दक्षिण कश्मीर में एक पखवाड़े से हिंसक संघर्ष हो रहे हैं। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों की बीच संघर्ष में तकरीबन 45 लोगों की मौत हो गई है और 3,400 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं।

सिंधिया ने कहा, PDP और भारतीय जनता पार्टी के बीच का अवसरवादी गठबंधन वहां काम नहीं कर रहा है। केंद्र भी जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए पर्याप्त नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आर्थिक विकास और युवकों के लिए रोजगार के मौकों का अभाव है।

कांग्रेस नेता ने कहा, केंद्र को बहुत कुछ करने की जरूरत है। कश्मीर के लोगों से संवाद होना चाहिए। जम्मू-कश्मीर में अमन और शांति, वृद्धि और विकास का माहौल बनाने की जरूरत है।

कांग्रेस नेता ने कहा, हम कश्मीर के हित में सरकार के साथ मिल कर काम करने के इच्छुक है। उन्होंने कहा कि स्थिति का आकलन करने और लोगों से बातचीत करने के लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को राज्य का दौरा करने की जरूरत है।

Latest India News