नई दिल्ली: शाहरुख खान के असहिष्णुता से संबंधित बयान पर सियासत गरमा चुकी है। शाहरूख खान पर दिए अपने विवादित ट्वीट करने पर बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने खेद जताते हुए अपना ट्वीट वापस ले लिया है। विजयवर्गीय ने कहा कि, उनका इरादा किसी को दुख पहुंचाने का नहीं था। उन्होंने कहा कि, मेरे ट्वीट का गलत अर्थ में ना लिया जाए।
विजयवर्गीय ने कहा था कि, शाहरुख खान रहते भारत में हैं पर उनका मन सदा पाकिस्तान में रहता है। उनकी फिल्में यहां करोड़ों कमाती हैं पर उन्हें भारत असहिष्णु नजर आता है। यह देशद्रोह नहीं तो क्या है? भारत संयुक्त-राष्ट्र का स्थाई सदस्य बनने को है, पाक समेत सभी भारत विरोधी ताकतें इसके विरुद्ध षड्यंत्र रच रही है।
शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर कहा था कि, भारतीय समाज में असहिष्णुता विस्तृत पैमाने पर मौजूद है।
हाफिज सईड का शाहरुख को न्योता
मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद ने शाहरुख खान के बयान पर ट्वीट किया है और उन्हें पाकिस्तान आने का न्योता दिया है। हाफिज सईद ने ट्वीट कर कहा कि, 'शाहरुख जैसे मुसलमानों को भारत में डर है तो पाकिस्तान में है उनका स्वागत।'
Latest India News