1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत की अवधारणा की सर्वश्रेष्ठ मिसाल हैं कलाम: भाजपा

भारत की अवधारणा की सर्वश्रेष्ठ मिसाल हैं कलाम: भाजपा

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा ने कहा है कि उनके जाने से देश ने एक दूरदृष्टा को खो दिया है। पार्टी प्रमुख अमित शाह ने उन्हें भारत की

भारत की अवधारणा की...- India TV Hindi
भारत की अवधारणा की सर्वश्रेष्ठ मिसाल हैं कलाम

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा ने कहा है कि उनके जाने से देश ने एक दूरदृष्टा को खो दिया है। पार्टी प्रमुख अमित शाह ने उन्हें भारत की अवधारणा की सर्वश्रेष्ठ मिसाल बताते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शाह ने कहा कि कलाम विज्ञान , शिक्षा और नैतिकता का एक दुर्लभ संयोजन थे और उनका व्यक्तित्व एवं उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढि़यों को प्रेरित करती रहेंगी। शाह ने कहा, उन्होंने भारत माता की सेवा वाकई अपनी अंतिम सांस तक की। वह वास्तव में एक उत्कृष्ट कर्मयोगी थे। मैंने हमेशा डॉक्टर कलाम का सम्मान भारत की अवधारणा की सर्वश्रेष्ठ मिसाल के रूप में किया है। वह एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने सभी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं की सर्वश्रेष्ठ चीजों को अंगीकार किया, जो कि भारत की विविधता में एकता का परिचायक है। उन्होंने कहा, डॉक्टर कलाम के व्यक्तित्व ने अदभुत तरीके से विज्ञान और आध्यात्म का तालमेल कराया। भारत के राष्ट्रपति के रूप में वह सुरक्षा और विकास के एजेंडों में भी तालमेल लेकर आए।

 
शाह ने कहा कि कलाम ने एक विकसित, समृद्ध और मजबूत भारत का सपना देखा और अपना जीवन इस सपने को साकार करने के लिए समर्पित कर दिया। भारत को अंतरिक्ष एवं परमाणु शक्ति बनाने में कलाम की महत्वपूर्ण भूमिका को याद करते हुए शाह ने कहा, राष्ट्र उनके योगदान के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा। उनके निधन से देश की अपूर्णनीय क्षति हुई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण अडवाणी ने कहा कि उनके जाने से जो शून्य पैदा हुआ है, वह कभी भरा नहीं जा सकता। अडवाणी ने कहा, वर्ष 2020 तक भारत के एक विकसित राष्ट्र बनने के उनके विश्वास ने लाखों भारतीयों को प्रेरित किया। वह जीवनभर एक शिष्य और शिक्षक रहे। युवा मस्तिष्कों को प्रोत्साहित करने की क्षमता के मामले में भी वह बेमिसाल थे। उन्होंने कहा, कलाम के निधन से हमारे राष्ट्रीय जीवन में एक शून्य पैदा हो गया है, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढि़यों उन्हें बेहद प्यार के साथ एक आदर्श भारतीय के रूप में याद करती रहेगी।

अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें

 

Latest India News