LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट
Breaking News in Hindi: इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं ।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं।
हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Live updates : 22 August 2021 Breaking News
-
August 22, 2021 9:27 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
छत्तीसगढ़: बीजापुर में CRPF जवान रक्षाबंधन के मौके पर भी राष्ट्र सुरक्षा में ड्यूटी पर तैनात हैं। असिस्टेंट कमांडेंट अजय कुमार ने बताया, "मैं 5-6 साल से रक्षाबंधन के मौके पर घर नहीं गया हूं। देश की सुरक्षा हो या बहनों की सुरक्षा हो हम निश्चित तौर पर 24 घंटे तैनात हैं।"
-
August 22, 2021 9:26 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
इसका मतलब है कि कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाना चाहती है, उनका अस्तित्व समाप्त हो रहा है। अपना अस्तित्व बचाने के लिए वे विपक्ष को इकट्ठा कर रहे हैं: भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय, सोनिया गांधी की विपक्ष के नेताओं के साथ मुलाकात पर इंदौर में
-
August 22, 2021 9:19 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी की गिरफ़्तारी पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अभी जो चुनाव के बाद हिंसा हुई है उसकी भी CBI जांच होने वाली है। कोर्ट में न्याय मिलना चाहिए। आज बहुत लोगों पर केस दर्ज़ हो रहे हैं। जब TMC में ये लोग थे तब इनको गिरफ़्तार नहीं किया गया, जब भाजपा में आ रहे हैं तो इनकी गिरफ़्तारी हो रही है। बहुत से लोगों पर ऐसे स्कैम हैं। कोई भी स्कैम हो, उसकी जांच होनी चाहिए, सज़ा भी होनी चाहिए, चाहे वो किसी भी पार्टी में हो।
-
August 22, 2021 9:16 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस (COVID-19) के 561 नए मामले सामने आए, 686 लोग डिस्चार्ज हुए और 8 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
सक्रिय मामले: 9,461
कुल मामले: 15,42,986
कुल मौतें: 18,346
कुल डिस्चार्ज: 15,15,161 -
August 22, 2021 9:15 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह हमारे बीच आज नहीं है। आज उनका पार्थिव शरीर उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि अलीगढ़ में आई है। अलीगढ़ से उनका लगभग 9 दशक का संबंध रहा है और उन्होंने यहां अपना सार्वजनिक जीवन लगभग 7 दशक व्यतीत किए: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
-
August 22, 2021 8:02 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
नागपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो महिलाएं मुक्त कराई गईं, एक गिरफ्तार
नागपुर: जिले के मेडिकल चौक पर एक सैलून में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर वहां से एक नाबालिग सहित दो महिलाओं को बचाया है। इमामबाड़ा थाने के अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुखबिर से मिली सूचना की पुष्टि करने के बाद नागपुर पुलिस की सामाजिक सुरक्षा शाखा ने सैलून पर छापा मारा। उन्होंने कहा, ‘‘16 साल की किशोरी और 27 साल की महिला को मुक्त कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी की एक महिला रिश्तेदार इस मामले में वांछित है।’’ उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता और मानव तस्करी (निरोधी) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
-
August 22, 2021 7:46 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
अगले 2 घंटों में हरियाणा के बरवाला, हांसी, महम,राजस्थान के तिजारा, कोटपुतली, अलवर, विराटनगर, नगर, डीग, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़, बयाना और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी: भारत मौसम विज्ञान विभाग
-
August 22, 2021 7:46 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार के लिए बुलंदशहर में नरौरा के बंसी घाट पर तैयारी चल रही है। अंतिम संस्कार कल शाम को होगा। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया, "यूपी के पूर्व CM कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार के लिए यहां पूरा ज़िला प्रशासन तैयारियों में लगा हुआ है।"
-
August 22, 2021 6:51 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
तमिलनाडु में आज कोरोना वायरस के 1,630 नए मामले सामने आए, 1,827 लोग ठीक हुए और 23 मौतें हुईं। सक्रिय मामलों की संख्या 19,171 है।
-
August 22, 2021 6:50 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
गुजरात: जन्माष्टमी से पहले सूरत में विभिन्न आकार के चांदी के झूले तैयार किए जा रहे हैं। 5.5 से 6 किलोग्राम चांदी का झूला भी तैयार किया गया है। दुकानदार दीपक चोकसी ने बताया, "हमने 5000 से 5.5 लाख तक के झूले तैयार किए हैं। इनमें राजस्थानी कारीगरी बनाई गई है।"
-
August 22, 2021 6:50 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
पेंटागन ने काबुल से उड़ान भरने के बाद अफगानों को निकालने के लिए 18 अमेरिकी वाणिज्यिक विमानों के आपातकालीन उपयोग का आदेश दिया।
-
August 22, 2021 6:42 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कांगड़ा पहुंचे। इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
-
August 22, 2021 6:41 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में श्रद्धांजलि दी।
-
August 22, 2021 6:41 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
हमारी राखी देश की उन कलाईयों के लिए है जो शस्त्र अपने हाथ में लेकर भारत मां की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने के लिए तैयार रहते हैं: पंजाब की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री लक्ष्मीकांता चावला
-
August 22, 2021 6:41 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
पंजाब: रक्षाबंधन के अवसर पर पंजाब की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर BSF के जवानों को राखी बांधी। इस दौरान उनके साथ आईं महिलाओं और बच्चियों ने भी BSF जवानों को राखी बांधी।
-
August 22, 2021 6:40 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
गोवा सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को 30 अगस्त तक बढ़ाया।
-
August 22, 2021 3:47 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
कल्याण सिंह के निधन से हम सब दुखी है। जब वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हुआ करते थे तब उत्तराखंड भी उत्तर प्रदेश का हिस्सा हुआ करता था इसलिए उत्तराखंड के लोग उन्हें अपने दिलों में रखते हैं। हमने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
-
August 22, 2021 3:46 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
उत्तर प्रदेश: कानपुर की जेल में कैदियों ने अपने घर वालों के साथ मिलकर रक्षाबंधन मनाया। एक परिवार के सदस्य ने बताया, “पिछले साल कोरोना के दिशा-निर्देशों के चलते हम अपने भाई को राखी नहीं बांध पाए थे। इस बार सरकार ने अनुमति दी है तो हम अपने भाई से मिलकर उसको राखी बांध पाएं।”
-
August 22, 2021 3:46 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
महाराष्ट्र: मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने रक्षाबंधन के दिन कोविड फ्रंटलाइन वर्कर्स डॉक्टर, नर्स और पुलिसकर्मियों को राखी बांधी।
-
August 22, 2021 3:46 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
राजस्थान: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी में कोरोना के कारण अपना सुहाग खो चुकी महिलाओं और अपने माता-पिता को खो चुकी बच्चियों से राखी बंधवाई।
-
August 22, 2021 3:45 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे ले जाया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
-
August 22, 2021 3:45 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
लखनऊ: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पहुंचकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
-
August 22, 2021 10:15 AM (IST) Posted by Yashveer Singh
168 लोगों को लेकर हिंडन एयरबेस पहुंचा भारतीय विमान
-
August 22, 2021 10:04 AM (IST) Posted by Yashveer Singh
तालिबान को पंजशीर में राजनीतिक समझौते की उम्मीद: रूसी राजदूत ने कहा
तालिबान के राजनीतिक नेतृत्व के एक वरिष्ठ सदस्य ने रूस से कहा है कि वह ‘पंजशीर वैली’ में लड़ाकों से कहे कि वहां स्थिति सामान्य करने के वास्ते तालिबान को एक राजनीतिक समझौते की उम्मीद है। अफगानिस्तान में रूस के राजदूत दिमित्री झिरनोव ने शनिवार को यह जानकारी दी। झिरनोव ने कहा कि तालिबान ने दावा किया है कि वह उक्त क्षेत्र में खून खराबा नहीं चाहता।
-
August 22, 2021 10:02 AM (IST) Posted by Yashveer Singh
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उनके निवास स्थान पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
-
August 22, 2021 10:02 AM (IST) Posted by Yashveer Singh
हमारा प्रयास है कि आगे के समय में धर्मशाला में खेलों की सुविधाओं में सुधार और विस्तार हो। यहां खेल कार्यक्रम ज़्यादा हो। धर्मशाला ने अपनी पहचान खेलों में बड़ी बनाई है। सुविधाओं को बल मिलें इसके लिए केंद्र से प्रयास किए जाएंगे: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश
-
August 22, 2021 10:01 AM (IST) Posted by Yashveer Singh
देश में संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या गिरकर 3,53,398 हुई: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय।
-
August 22, 2021 10:01 AM (IST) Posted by Yashveer Singh
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 30,948 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,24,24,234 हुई तथा 403 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या 4,34,367 हुई: सरकार।
-
August 22, 2021 7:18 AM (IST) Posted by Yashveer Singh
नागपुर में कथित गोहत्या को लेकर तनाव
नागपुर शहर के पचपावली इलाके में शनिवार शाम गोवध की एक कथित घटना को लेकर तनाव फैल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैकड़ों स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद इलाके में दंगा नियंत्रण पुलिस (आरसीपी) की एक टीम को तैनात किया गया। महाराष्ट्र में गाय और बैल के वध पर प्रतिबंध है।
उन्होंने बताया कि एक स्थानीय निवासी ने नियंत्रण कक्ष को सूचित किया कि एक गाय का वध किया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस उपायुक्त लोहित मटानी और वरिष्ठ निरीक्षक संजय मेंढे मौके पर पहुंचे और एक युवक को हिरासत में लिया गया। अधिकारी ने बताया कि कथित घटना की खबर फैलते ही प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ गई और अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज भी किया।
-
August 22, 2021 7:16 AM (IST) Posted by Yashveer Singh
स्कूल के प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ के आरोप, गिरफ्तार
उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना जनकपुरी के अन्तर्गत एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य ने कथित तौर पर स्कूल की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना जनकपुरी के अन्तर्गत एक स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा ने प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। उन्होंने बताया कि छात्रा के पिता के अनुसार प्राधानाचार्य स्कूल के बाद बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने रोक लेता था और घटना उसी दौरान हुई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
-
August 22, 2021 7:15 AM (IST) Posted by Yashveer Singh
आगरा में बस में प्रसव, महिला की मौत
लुधियाना से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही एक गर्भवती महिला की बस में प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से मृत्यु हो गयी। थाना एत्मादपुर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है, जबकि नवजात बच्ची को सरोजनी नायडू अस्पताल ले जाया गया, वह पूरी तरह से स्वस्थ है।
