1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Fiat ला रहा है कामसूत्र थीम पर तैयार ये एडल्ट कार.....

Fiat ला रहा है कामसूत्र थीम पर तैयार ये एडल्ट कार.....

अब तक के सबसे मुश्किल कार के दो संस्करण हैं। पहले संस्करण में ये एक कामसूत्र के थीम पर आधारित हैं, जिसमें बिना सेंसर किए गए कपल्स के अलग-अलग पोजिशन के दृश्यों को चित्रित किया गया है।

Fiat 500 Kar_masutra- India TV Hindi
Fiat 500 Kar_masutra

नई दिल्ली: अगर आप फिएट 500 की छोटी गाड़ी में दिलचस्पी नहीं रखते हैं, तो फिर भी आपकी दिलचस्पी इस कार के लिये जाग जाएगी। इस कार का नाम Fiat 500 Kar_masutra रखा गया है। जैसा कि नाम से ही मालूम होता है इस स्पेशल Fiat 500 को सेक्शुअल बिहेवियर पर वात्स्यायन द्वारा लिखे गए पौराणिक हिंदू ग्रंथ कामसूत्र के थीम पर तैयार किया गया है। ये भी पढ़ें: इस ब्लड ग्रुप के लोग हैं एलियंस, कहीं आप भी तो उनमें से एक नहीं

गेराज इटालिया कस्टम्स मेम्फिस स्टाइल बीएमडब्लू i8 और i3 के लिए जाना जाता है। वे कहते हैं कि कंपनी आज की खास मांग के हिसाब से पारंपरिक इटैलियन बनावट को कला के रुप में अपने डिजाइन में उतारते हैं। हम मान सकते हैं कि कंपनी ने नए 500 मॉडल्स में यूनिकनेस की एक अलग परिभाषा गढ़ दी है।

हमें यह कहना होगा कि गैरेज इटालिया ने इस कार के जरिए 'विशिष्टता' को एक नए स्तर पर ले आया है। यकीनन अब तक के सबसे मुश्किल कार के दो संस्करण हैं। पहले संस्करण में ये एक कामसूत्र के थीम पर आधारित हैं, जिसमें बिना सेंसर किए गए कपल्स के अलग-अलग पोजिशन के दृश्यों को चित्रित किया गया है। वहीं दूसरे मॉडल को जापान के 19वीं शताब्दी के शुंगा वूडब्लॉक के थीम पर बनाया गया है जहां गुप्तांग नजर आ रहे हैं।

Fiat 500 Kar_masutra

बाहरी कामुक दृश्यों को केबिन के अंदर भी चित्रित किया गया है। उदाहरण के लिए, छत से लटकी हुई एक हथकड़ी, यात्री सीट से जुड़ी एक फ्लागजर, रियरव्यू मिरर से लटका हुआ कामुक पासा और एक वयस्क खिलौना के रूप में बनाया गया गियर शिफ्टर। और अगर आप अधिक गोपनीयता चाहते हैं, तो आप लाल पर्दे बंद कर सकते हैं और केवल वयस्कों के लिए साइन दर्शा सकते हैं जैसा कि होटल के कमरे में 'न करें-परेशान' सिग्नल को इस्तेमाल किया जाता है।

इसकी बनावट चटक लाल रंग में की गई है ताकी उस तरह का माहौल पैदा किया जा सके। इसके अलावा डैशबोर्ड से लेकर केबिन और सीट तक को एडल्ट लुक में डिजाइन किया गया है।

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...
आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Latest India News