1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कन्हैया का दावा, मुंबई से पुणे जाने वाली फ्लाइट में गला दबाने की कोशिश

कन्हैया का दावा, मुंबई से पुणे जाने वाली फ्लाइट में गला दबाने की कोशिश

जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने आज कहा कि पुणे से मुंबई जाने वाले एक विमान में एक सहयात्री ने उन पर कथित तौर पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है जिसकी पहचान मानस....

kanhaiya kumar- India TV Hindi
kanhaiya kumar

मुंबई: जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने आज कहा कि पुणे से मुंबई जाने वाले एक विमान में एक सहयात्री ने उन पर कथित तौर पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है जिसकी पहचान मानस ज्योति डेका के तौर पर हुई है। अब तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है।

ये भी पढ़े- कन्हैया का विवादित बयान, कहा- पत्नी-बच्चों का नाम 'भारत माता की जय' रखूंगा'

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया पुणे जा रहे विमान में कन्हैया पर कथित हमला करने के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बाद में कन्हैया को सुरक्षा का हवाला देते हुए विमान से उतारा गया और सड़क मार्ग से पुणे ले जाया गया।

जेएनयू परिसर में हुए एक आयोजन के सिलसिले में राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद सुर्खियों में आए कन्हैया ने एक ट्वीट में कहा है एक बार फिर... इस बार विमान के अंदर एक व्यक्ति ने मेरा गला दबाने की कोशिश की।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद वलीउल्ला कादरी के अनुसार, कन्हैया के साथ उनके सहयोगी भी विमान में थे जिन्होंने उन पर हमले के प्रयास को नाकाम कर दिया।

कादरी ने दावा किया कन्हैया, मैं तथा जेएनयू के दो और व्यक्ति मुंबई से पुणे जाने वाले विमान में थे। अचानक वह व्यक्ति उठा और कन्हैया पर हमले की कोशिश की।

 

Latest India News