1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कन्हैया का विवादित बयान, कहा- पत्नी-बच्चों का नाम 'भारत माता की जय' रखूंगा'

कन्हैया का विवादित बयान, कहा- पत्नी-बच्चों का नाम 'भारत माता की जय' रखूंगा'

JNU छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने यह बयान देकर एक बार फिर विवाद पैदा कर दिया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों का नाम 'भारत माता की जय' रखेंगे।

kanhaiya kumar- India TV Hindi
kanhaiya kumar

नई दिल्ली: JNU छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने यह बयान देकर एक बार फिर विवाद पैदा कर दिया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों का नाम 'भारत माता की जय' रखेंगे।

देशद्रोह के मामले में सशर्त जमानत पर रिहा किए गए कन्हैया ने शुक्रवार को कहा, "वे कहते हैं कि देश सबकुछ है। आपको 'भारत माता की जय' बोलना पड़ेगा। तो मैंने सोचा कि जब मैं शादी करूंगा तो मैं अपनी पत्नी को सुझाव दूंगा कि वह अपना नाम 'भारत माता की जय' रख ले। मैं अपने बच्चों के नाम भी 'भारत माता की जय' रख दूंगा और अपना नाम भी 'भारत माता की जय' रख लूंगा।"

कन्हैया ने कहा, "तो जब मेरे बच्चे स्कूल जाएंगे और शिक्षक उनसे उनके माता-पिता का नाम पूछेंगे तो जवाब में वे कहेंगे 'भारत माता की जय'। इस तरह उन्हें नि:शुल्क शिक्षा मिलेगी और उन्हें फीस नहीं भरनी पड़ेगी।'

9 फरवरी को जेएनयू परिसर में आयोजित एक विवादित कार्यक्रम के सिलसिले में कन्हैया पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। इस कार्यक्रम में कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाए गए थे।

Latest India News