1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नागपुर में कन्हैया पर उछाली गई चप्पल, कार पर भी हमला

नागपुर में कन्हैया पर उछाली गई चप्पल, कार पर भी हमला

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र नेता कन्हैया कुमार पर गुरुवार को कांग्रेस नगर के एक सभागार में एक भाषण के दौरान चप्पल फेंकी गई।

kanhaiya kumar- India TV Hindi
kanhaiya kumar

नागपुर: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र नेता कन्हैया कुमार पर गुरुवार को कांग्रेस नगर के एक सभागार में एक भाषण के दौरान चप्पल फेंकी गई जबकि बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने इससे पहले उन्हें लेकर जा रही कार पर पत्थर फेंके।

एबीवीपी कार्यकर्ता हरिदास शिंदे द्वारा फेंकी गई चप्पल हालांकि कुमार को नहीं लगी और स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया। दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज देशद्रोह के मामले में जमानत पर रिहा कुमार ने गुरुवार को यहां बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयन्ती के मौके पर यहां दीक्षाभूमि में उन्हें श्रद्धांजलि दी। बाद में उन्होंने राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस और अन्य द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

वह जैसे ही सभागार में घुसे, हंगामा और नारेबाजी होने लगी। पुलिस ने भाषण में व्यवधान पैदा करने पर 19 युवकों को पकड़ा। इसके बाद शिंदे ने कुमार की तरफ चप्पल फेंकी लेकिन वह उन्हें नहीं लगी।

इससे पहले गुरुवार को, जब कुमार की राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के नेता सलिल देशमुख और राकांपा एमएलसी प्रकाश गाजभिये ने अगवानी की, बजरंग दल के कुछ सदस्यों ने हवाई अड्डे के पास उनकी कार पर पथराव किया। अपने भाषण में कन्हैया ने कहा कि इस तरह की अलोकतांत्रिक एवं असहिष्णु घटनाएं उन्हें रोक नहीं सकतीं। उन्होंने कहा, आप मुझ पर पत्थर और जूते फेंककर मुझे डरा नहीं सकते।

Ruckus during #KanhaiyaKumar 's program in Nagpur pic.twitter.com/MO0SBTc1wI

— ANI (@ANI_news) April 14, 2016

Protesters raise 'Kanhaiya Kumar Murdabad' slogans at his program in Nagpur pic.twitter.com/6fs3o1JFQY

— ANI (@ANI_news) April 14, 2016

Latest India News