1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. JNU विवाद: कोर्ट में छात्रों और पत्रकारों पर वकीलों का हमला

JNU विवाद: कोर्ट में छात्रों और पत्रकारों पर वकीलों का हमला

नई दिल्ली: पटियाला हाउस कोर्ट परिसर में वकीलों के एक दल ने सोमवार को जेएनयू के छात्रों और पत्रकारों पर उस समय हमला कर दिया, जब जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार को पेशी के लिए लाया

jnu- India TV Hindi
jnu

नई दिल्ली: पटियाला हाउस कोर्ट परिसर में वकीलों के एक दल ने सोमवार को जेएनयू के छात्रों और पत्रकारों पर उस समय हमला कर दिया, जब जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार को पेशी के लिए लाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमला करने वाले वकीलों का दल 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहा था और उन लोगों ने जेएनयू के छात्रों और पत्रकारों को अदालत से बाहर जाने को कहा।

आईएएनएस के एक पत्रकार ने कहा कि कुछ वकीलों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान अदालत में मौजूद अन्य वकीलों ने उसे बचाया। उसने बताया कि उसके सामने कई अन्य पत्रकारों पर भी हमला किया गया।

जेएनयू के कुछ छात्रों का कहना है कि हमलावर वकील भारत माता की जय और जेएनयू को बंद करो के नारे लगा रहे थे। उन वकीलों ने अदालत परिसर में उन पर हमला किया और बाहर जाने को मजबूर किया।

Latest India News