1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजघाट पर भावुक हुए कपिल मिश्रा, रविवार को करेंगे बड़ा खुलासा

राजघाट पर भावुक हुए कपिल मिश्रा, रविवार को करेंगे बड़ा खुलासा

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने ऐलान किया है कि उनकी लड़ाई आरपार की है और वे अनशन जारी रखेंगे।

Kapil Mishra- India TV Hindi
Kapil Mishra

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने ऐलान किया है कि उनकी लड़ाई आरपार की है और वे अनशन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि रविवार को वे आम आदमी पार्टी के बारे में बड़ा खुलासा करनेवाले हैं। इससे पहले राजघाट पर प्रार्थना के दौरान कपिल भावुक हो गए और वे रोने लगे। 

संवाददाताओं से बात करते हुए कपिल ने कहा कि वे कल कनाट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे जहां वे इस लड़ाई को जारी रखने के लिए हनुमान जी का आशीर्वाद लेंगे। कपिल ने कहा कि रविवार को वे आम आदमी पार्टी के बारे में बड़ा खुलासा करनेवाले हैं। कपिल मिश्रा ने बताया कि उनके पास लगातार मेल पर आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारियां समाने आ रही हैं।

​आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने कपिल मिश्रा को अचानक कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। कपिल का दावा है कि वे टैंकर घोटाले को लेकर केजरीवाल से मिल थे और एसीबी को भी चिट्ठी लिखी थी। लेकिन इससे पहले की बात आगे बढ़ती केजरीवाल ने आनन-फानन में कपिल मिश्रा को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया है कि मंत्री सत्येंद्र जैन ने सीएम केजरीवाल को उनके घर में 2 करोड़ रुपये दिए जिस उन्होंने अपनी आंखों से देखा। जब इस पैसे के बार में केजरीवाल से सवाल किया तो वे कोई साफ उत्तर नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि राजनीति में कई चीजें ऐसी होती हैं जिनके बारे में बात में बताऊंगा।

कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी के सीनियर नेताओं के विदेश दौरे पर खर्च की गई राशि की जानकारी मांग रहे हैं। इसी मांग को लेकर उन्होंने अनशन शुरू किया है। कपिल के अनशन का आज तीसरा दिन है। डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। 

Latest India News