कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची, सिद्धरमैया चामुंडेश्वरी से लड़ेंगे
कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची, सिद्धरमैया चामुंडेश्वरी से लड़ेंगे
IndiaTV Hindi Desk
Published : Apr 15, 2018 11:36 pm IST, Updated : Apr 15, 2018 11:36 pm IST
कांग्रेस ने 12 मई को कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रविवार 218 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।
Image Source : PTIकर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धरमैया।
नई दिल्ली: कांग्रेस ने 12 मई को कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रविवार 218 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। उसमें मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी परमेश्वर भी शामिल हैं। सिद्धरमैयया चामुंडेश्वरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे जबकि परमेश्वर कोराटेगेरे विधानसभा सीट से चुनाव में ताल ठोकेंगे। इस सूची में राज्य के कुछ मंत्रियों के नाम भी हैं। चुनाव परिणाम 15 मई को आएगा।