1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्वतंत्रता दिवस समारोह मे कर्नाटक के मंत्री हुए बेहोश

स्वतंत्रता दिवस समारोह मे कर्नाटक के मंत्री हुए बेहोश

कर्नाटक के राजस्व मंत्री कागोदू थिम्मप्पा (83) बेंगलुरू से 300 किलोमीटर दूर मलनाड क्षेत्र आयोजित 70वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बेहोश होकर गिर पड़े।

Minister Kagodu Thimmappa- India TV Hindi
Minister Kagodu Thimmappa

शिवमोगा: कर्नाटक के राजस्व मंत्री कागोदू थिम्मप्पा (83) बेंगलुरू से 300 किलोमीटर दूर मलनाड क्षेत्र आयोजित 70वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बेहोश होकर गिर पड़े। एक अधिकारी ने IANS से कहा, "यहां परेड ग्राउंड में तिरंगा झंडा फहराने के बाद भाषण देने से पहले मंत्री बेहोश होकर गिर पड़े"।

इसके तुरंत बाद मंत्री को मंच से उतारा गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें होश आया। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एक अधिकारी ने कहा कि अधिक उम्र होने और थकान की वजह से मंत्री बेहोश हो गए। 

समारोह में हालांकि कोई बाधा नहीं आई और जिला प्रशासन ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परेड एवं सांस्कृति कार्यक्रमों का संचालन सुचारु रूप से संपन्न करवाया। 

कांग्रेस विधायक थिम्मप्पा को हाल ही में कैबिनेट में शामिल किया गया था। इससे पहले वह तीन साल तक विधानसभा अध्यक्ष पद पर रहे। प्रदेश में कांग्रेस वर्ष 2013 से सत्तारूढ़ है।

Latest India News