A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चक्रवाती तूफान 'गाजा' से करुणानिधि के पैतृक घर को पहुंचा नुकसान

चक्रवाती तूफान 'गाजा' से करुणानिधि के पैतृक घर को पहुंचा नुकसान

करुणानिधि के इस पैतृक घर को एक स्मारक और पुस्तकालय में तब्दील कर दिया गया है।

<p>Karunanidhi's ancestral house damaged in cyclone</p>- India TV Hindi
Karunanidhi's ancestral house damaged in cyclone

तिरूवारुर (तमिलनाडु): तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के यहां नजदीकी थिरूकुवलई गांव में स्थित पैतृक आवास को ‘गाजा’ चक्रवात से नुकसान पहुंचा है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि घर के सामने खड़ा एक पेड़ उखड़ गया और घर पर गिर गया जिसके कारण छत और नाम पट्टिका को नुकसान पहुंचा। इस घर को एक स्मारक और पुस्तकालय में तब्दील कर दिया गया है।

इस बीच, केन्द्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन ने मंगलवार को जिले में चक्रवाती तूफान ‘गाजा’ के कारण प्रभावित इलाकों का दौरा किया और कहा कि वह इसके कारण हुए व्यापक नुकसान से केन्द्र को अवगत कराएंगे।

उन्होंने सबसे बुरी तरह प्रभावित जगहों में से एक थिरुथुरापुंडी में एक राहत शिविर में लोगों के एक समूह से बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी।

Latest India News